चेन्नई हेड कांस्टेबल पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, POCSO में हुई गिरफ्तारी
देश
चेन्नई पुलिस के हेड कांस्टेबल वेलप्पन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर एक 16 साल के नाबालिग लड़के से यौन शोषण का आरोप लगा है। यह घटना 26 मई को हुई, जब वेलप्पन लड़के के चाचा के घर गया था। बताया जा रहा है कि उस वक्त वेलप्पन ने शराब पी रखी थी। उसपर मारपीट का भी आरोप है।
नाबालिग ने रिमोट से वेलप्पन को खदेड़ा
नाबालिग लड़के ने हिम्मत दिखाते हुए वेलप्पन को खुद से दूर करने के लिए टीवी के रिमोट का इस्तेमाल किया। वह वेलप्पन को कमरे में बंद करके सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां सारी घटना बताई।
वेलप्पन को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अब नौकरी से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस मामले को लेकर राजनीतिक नेताओं ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई है, साथ ही पुलिस पर जनता के भरोसे में कमी आने की बात भी कही है।