महाराष्ट्र के बुलढाणा में मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टैंकर की सफाई के दौरान रुके हुए वाहनों की कतार में जा टक्कर मारी।
इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गए। दरअसल, इससे पहले हुए एक और हादसे की वजह से वहां ट्रैफिक पहले से ही रुका हुआ था।
5-6 लोग गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना हाईवे पर सुरक्षा की स्थिति को लेकर लगातार चिंता बढ़ा रही है।
वहीं, मुंबई में एक और हादसा हुआ, जिसमें 6 वाहन आपस में टकरा गए और एक गाड़ी में आग लग गई। गनीमत यह रही कि इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।