Page Loader
इस साल 4 संगठन UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किए गए, जानें सभी के नाम
केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया कि 2023 में 4 संगठन UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किए गए

इस साल 4 संगठन UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किए गए, जानें सभी के नाम

लेखन गजेंद्र
Mar 15, 2023
07:47 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि 2023 में चार संगठनों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन के रूप में अधिसूचित किया गया है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के सवाल के लिखित जवाब में राय ने बताया कि ये संगठन आतंकवाद में शामिल रहे हैं और उन्होंने भारत में आतंकवाद के विभिन्न कृत्यों को अंजाम दिया है। इनके नाम अधिनियम की पहली अनुसूची में जोड़े गए हैं।

बयान

ये हैं आतंकवादी घोषित किए गए 4 संगठन

नित्यानंद राय ने बताया कि ये चार संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), पीपल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF), जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) हैं। TRF लश्कर-ए-तैयबा का और PAFF जैश-ए-मोहम्मद का एक छद्म संगठन है। ये दोनों 2019 में अस्तित्व में आए। JKGF 2020 में सामने आया और लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों में शामिल आतंकियों को आकर्षित किया। KTF 2011 में UAPA के तहत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल की एक शाखा है।