NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सुप्रीम कोर्ट में 2 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी, मणिपुर से पहले न्यायाधीश होंगे एन कोटिश्वर
    अगली खबर
    सुप्रीम कोर्ट में 2 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी, मणिपुर से पहले न्यायाधीश होंगे एन कोटिश्वर
    सुप्रीम कोर्ट में 2 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी मिली

    सुप्रीम कोर्ट में 2 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी, मणिपुर से पहले न्यायाधीश होंगे एन कोटिश्वर

    लेखन गजेंद्र
    Jul 16, 2024
    04:01 pm

    क्या है खबर?

    सुप्रीम कोर्ट को 2 नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर महादेवन की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ दोनों न्यायाधीशों को गुरुवार को शपथ दिलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 11 जुलाई को सिफारिश की थी।

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नियुक्ति की जानकारी दी।

    नियुक्ति

    मणिपुर से पहले न्यायाधीश बनेंगे एन कोटिश्वर सिंह

    एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद वह राज्य से पहले न्यायाधीश होंगे, जो सुप्रीम कोर्ट में तैनात होंगे।

    बार एंड बेंच के मुताबिक, न्यायमूर्ति सिंह का जन्म मार्च 1963 को मणिपुर के इंफाल में हुआ था। उनके पिता न्यायमूर्ति एन इबोटोम्बी सिंह गुवाहाटी हाई कोर्ट के पहले एडवोकेट जनरल रह चुके हैं।

    न्यायमूर्ति सिंह फरवरी 2023 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

    चयन

    कोटिश्वर सिंह के पिता मणिपुर हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने थे

    रिपोर्ट के मुताबिक, कोटिश्वर सिंह के पिता इबोटोम्बी सिंह गुवाहाटी हाई कोर्ट ने कुछ समय तक सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की थी, उसके बाद वह गुवाहाटी गए थे।

    उन्हें 2008 में गुवाहाटी हाई कोर्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था। 2011 में वह हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 2012 में स्थायी न्यायाधीश बने।

    2013 में जब मणिपुर हाई कोर्ट का गठन हुआ तो न्यायमूर्ति इबोटोम्बी को न्यायाधीश बनाया गया। बाद में वह मुख्य न्यायाधीश बने।

    कोर्ट

    कौन हैं न्यायमूर्ति महादेवन?

    न्यायमूर्ति आर महादेवन ने मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री लेकर वर्ष 1989 में वकील के रूप में नामांकित हुए थे।

    उन्होंने 25 साल तक अप्रत्यक्ष करों, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क मामलों में विशेषज्ञता के साथ दीवानी, आपराधिक और रिट पक्षों पर अभ्यास किया।

    उन्होंने तमिलनाडु सरकार और मद्रास हाई कोर्ट में भारत सरकार के वकील में रूप में कार्य किया।

    2013 में वह मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश और 2024 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने।

    संख्या

    सुप्रीम में पूरी हो गई न्यायाधीशों की संख्या

    सुप्रीम कोर्ट में CJI को मिलाकर न्यायाधीशों की संख्या 34 है। पिछले दिनों 2 न्यायाधीशों के सेवानिवृत्ति के बाद इनकी संख्या 32 हो गई थी।

    आर महादेवन और एन कोटिश्वर सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट अपनी पूरी ताकत के साथ काम कर सकेगा।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति से पहले कॉलेजियम ने 7 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए भी सिफारिश की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुप्रीम कोर्ट
    कॉलेजियम सिस्टम
    मणिपुर

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका
    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट

    अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से किन शर्तों के साथ मिली है अंतरिम जमानत?  अरविंद केजरीवाल
    हेमंत सोरेन को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब 17 मई को होगी सुनवाई हेमंत सोरेन
    भीमा कोरेगांव मामले में गौतम नवलखा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत भीमा कोरेगांव हिंसा
    न्यूजक्लिक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई के आदेश भारत की खबरें

    कॉलेजियम सिस्टम

    कॉलेजियम सिस्टम क्या है और अभी इस पर क्यों चर्चा हो रही है? सुप्रीम कोर्ट
    कॉलेजियम विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट से बोली केंद्र सरकार- सिफारिशों को जल्द मंजूरी देंगे सुप्रीम कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में अपना प्रतिनिधि चाहती है सरकार, कानून मंत्री ने CJI को लिखा पत्र केंद्र सरकार
    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फिर की समलैंगिक वकील को जज बनाने की सिफारिश, आपत्तियां सार्वजनिक कीं सुप्रीम कोर्ट

    मणिपुर

    मणिपुर में मैतेई उग्रवादी संगठनों पर शिकंजा कसने की तैयारी, गृह मंत्रालय ने बनाया न्यायाधिकरण मणिपुर हिंसा
    पूर्वोत्तर के सबसे बड़े उग्रवादी संगठन ने हथियार डाले, क्या मणिपुर में लौटेगी शांति? अमित शाह
    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 2 उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: कांगपोकपी में असम राइफल्स और पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए, युद्ध जैसा सामान बरामद मणिपुर हिंसा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025