CBSE 10वीं के लाखों छात्रों को मिला 'दूसरा मौका', जून में जारी होंगे बोर्ड परीक्षा के नतीजे!
CBSE कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे जून 2026 के आखिर तक जारी करने जा रहा है। इस साल से शुरू हुई 2 बोर्ड वाली नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अपने नंबर बेहतर करने का एक और मौका मिला है। इसी के चलते फरवरी सत्र के बाद मई में ये परीक्षाएं दोबारा आयोजित की गई थीं। आप अपने नतीजे cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर आसानी से देख पाएंगे। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन की जानकारी तैयार रखनी होगी।
6.68 लाख छात्रों में से ज्यादातर ने इम्प्रूवमेंट पेपर दिए
इस दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से ज्यादातर छात्रों ने इम्प्रूवमेंट पेपर दिए, वहीं कई छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा भी दी। इस बार साइंस विषय को सबसे ज्यादा छात्रों ने चुना। नतीजे डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होंगे। इन प्लेटफॉर्म्स पर छात्रों को हर विषय में मिले नंबरों के साथ यह भी पता चल जाएगा कि वे पास हुए हैं या नहीं।