CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
क्या है खबर?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। कक्षा 10 के छात्र 83 विषयों में और कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों में परीक्षा देंगे।
परीक्षावही
10वीं के छात्र 83 विषयों की देंगे परीक्षा
CBSE के मुताबिक, कक्षा 10 के छात्र 83 विषयों में और कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों में परीक्षा देंगे।
बोर्ड ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम कई वजहों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था, जिसमें छात्रों द्वारा आमतौर पर एक साथ लिए जाने वाले विषयों में पेपरों के बीच का अंतराल, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या शामिल है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें डेट शीट
CBSE releases date sheet for Class X and Class XII board examinations 2027. Examinations for both classes will commence on February 16, 2027 (Tuesday), with all examination sessions scheduled to begin at 10:30 am (IST). pic.twitter.com/ldasmisoKp
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2026
प्रैक्टिकल
प्रैक्टिकल परीक्षा 9 नवंबर से
CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट शीट भी जारी कर दी है। फिलहाल ये ऐसी जगहों के लिए है, जहां ठंड के मौसम में छुटि्टयां रहती हैं।
इन जगहों के स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा 9 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेंगी। स्कूलों को 19 दिसंबर तक अंक अपलोड करना होंगे।
वहीं, सामान्य एकेडमिक सेशन वाले स्कूलों के लिए बोर्ड अलग से डेट शीट जारी करेगा।