CBSE 10वीं फेज 2 की डेटशीट जारी! 15 मई से सुधारें अपने मार्क्स, जानें कौन दे सकेगा परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की दूसरी फेज की तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 15 मई, 2026 से शुरू होंगी, जिसकी शुरुआत स्टैंडर्ड और बेसिक गणित के पेपर से होगी।
ज्यादातर पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे, हालांकि कुछ पेपर दोपहर 12:30 बजे तक खत्म हो जाएंगे। यह नई दो-परीक्षा प्रणाली छात्रों को 3 विषयों तक में अपने मार्क्स बेहतर करने का मौका देगी।
दूसरी फेज की परीक्षाओं के लिए कौन-कौन पात्र?
अगर आपने पहली फेज में कम से कम 3 विषयों की परीक्षा दी थी, अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं, या कंपार्टमेंट कैटेगरी में आते हैं, तो आप इन परीक्षाओं के लिए पात्र हैं।
जिन छात्रों ने छठे विषय को बदल कर पास किया है, वे भी इस फेज के लिए पात्र हैं। लेकिन, अगर आपने 3 या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा नहीं दी है या उनमें फेल हो गए हैं, या आपका रिजल्ट ER (एक्सेम्प्टेड फ्रॉम रिजल्ट) आया है, तो आपको अगले साल के सेशन का ही इंतजार करना होगा।