CBSE का बड़ा ऐलान: 'नो-चेंज' वेरिफिकेशन के बाद भी देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
देश
CBSE ने छात्रों के लिए एक नई सुविधा का ऐलान किया है। अब अगर किसी छात्र की आंसर शीट की जांच के बाद 'नो-चेंज' आता है, तो वे उसे बोर्ड के रीजनल ऑफिस जाकर खुद देख सकते हैं। CBSE का कहना है कि इस कदम से पूरी प्रक्रिया और भी पारदर्शी बनेगी, जिससे छात्रों को अपने नतीजों पर पूरा भरोसा हो पाएगा।
CBSE ने 87 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षाफल संबंधी आवेदन निपटाए
पहले ऐसा होता था कि छात्र सिर्फ वेरिफिकेशन या रीवैल्यूएशन के लिए ही आवेदन कर पाते थे, उन्हें अपनी आंसर बुक देखने का मौका नहीं मिलता था। अब बोर्ड ने जानकारी दी है कि 21 जून 2026 तक 87 प्रतिशत से ज्यादा परिणाम संबंधी आवेदनों को प्रोसेस कर लिया गया है। अगर आप अपने अपडेटेड मार्क्स और आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।