NEET-UG 2026 लीक: CBI का दावा- टेलीग्राम से बिका पेपर, NTA विशेषज्ञ भी शिकंजे में
CBI ने कहा है कि NEET-UG 2026 के प्रश्न पत्र वॉट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से लीक हुए और फिर ऑनलाइन फैला दिए गए। CBI ने इस मामले में स्पेशल CBI कोर्ट, राउज एवेन्यू में चार्जशीट दाखिल की है।
जांच के दौरान जब्त किए गए डिवाइसों से PDF फाइलें, तस्वीरें और चैट लॉग मिले हैं। इन सबूतों से साफ होता है कि यह पेपर लीक डिजिटल माध्यम से योजना बनाकर किया गया था।
CBI ने 13 लोगों पर आरोप लगाए
फॉरेंसिक जांच से सामने आया कि NTA के अंदरूनी सूत्रों से पेपर दलालों तक पहुंचे, जिन्होंने उन्हें मोटी रकम लेकर उम्मीदवारों को बेच दिया। जब्त किए गए फोन की जांच में यश यादव और 'AP ब्रोकर' (शुभम खैरनार) जैसे संदिग्धों के बीच हुई टेलीग्राम चैट्स का भी खुलासा हुआ है।
साथ ही, 'NEET 2026' नाम का एक वॉट्सऐप ग्रुप भी मिला, जो इस पेपर लीक से जुड़ा था। इस मामले में अब तक 13 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें NTA द्वारा नियुक्त 3 विषय विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इस पूरे मामले में डिजिटल सबूत और गवाहों के बयान मुख्य आधार हैं।