YRF के इतिहास की पहली हॉरर फिल्म में दिखेंगे वरुण धवन, ये निर्देशक संभालेगा कमान
क्या है खबर?
यशराज फिल्म्स (YRF) के इतिहास की पहली हॉरर फिल्म वरुण धवन की झोली में आ गिरी है। जाहिर है कि स्टूडियो पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अभय पन्नू को साैंपी गई है, जिन्होंने अपनी सीरीज 'रॉकेट बॉयज' (2022) के लिए प्रशंसा बटोरी थी। बताया जा रहा है कि इसकी पटकथा भी पन्नू ने लिखी है और इसका निर्माण कार्य साल के आखिर तक शुरू करने की तैयारी चल रही है।
परियोजना
हॉरर फिल्म के लिए वरुण पर निर्माताओं की नजर
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, YRF ने अपनी पहली हॉरर फिल्म में मुख्य अभिनेता के लिए वरुण को चुना है।
सूत्र ने कहा, "वरुण YRF की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए साइन कर चुके हैं। स्टूडियो अभय पन्नू द्वारा निर्देशित, अक्षय विधानी द्वारा समर्थित और वरुण को मुख्य भूमिका में लेकर हॉरर शैली में पहली बार कदम रख रही है। YRF ने हॉरर छोड़कर लगभग हर शैली में फिल्में बनाईं। 2027 में, बैनर इस शैली में कदम रखेगा।"
सहयोग
YRF के साथ वरुण दूसरी बार करेंगे फिल्म
वरुण और YRF का सहयोग पुराना रहा है। दोनों साल 2018 में आई फिल्म 'सुई धागा' के लिए साथ जुड़े थे, जिसमें अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में शामिल थीं।
इसकी सफलता के बाद वरुण दूसरी बार बैनर के साथ हॉरर शैली के लिए जुड़ रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस भी उत्साहित हैं। फिल्म को 2027 में रिलीज करने की योजना है।
बता दें, वरुण को आखिरी बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था।