फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने OTT पर दी दस्तक, जानिए कहां उठा सकेंगे लुत्फ
क्या है खबर?
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने आ गई है। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों से सजी ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने विश्व स्तर पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद फिल्म का प्रीमियर OTT पर कर दिया गया है, जिससे लोग घर बैठकर इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
रिलीज
नेटफ्लिक्स पर धाक जमाने आई दिलजीत की फिल्म
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर 'मैं वापस आऊंगा' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान कर बताया कि फिल्म 7 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।
इसकी कहानी भारत-विभाजन (1947) के समय एक अधूरी प्रेम-कहानी और वर्तमान में एक बीमार दादा की देखभाल कर रहे उसके पोते के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Just A Few Hours To Go...#MainVaapasAaunga (Hindi)
— OTT Trackers (@OTT_Trackers) August 6, 2026
Streaming from Tonight on Netflix 🍿!!#OTT_Trackers pic.twitter.com/mt8BTsQTsV