Loading...
राजकुमार राव की दोहरी तैयारी, 'प्रहार' और फिर 'रफ्तार' से जीतने आएंगे जनता का दिल?
राजकुमार राव की फिल्मों पर आया अपडेट

राजकुमार राव की दोहरी तैयारी, 'प्रहार' और फिर 'रफ्तार' से जीतने आएंगे जनता का दिल?

Aug 07, 2026
11:13 am

क्या है खबर?

राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें भारत के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में देखा जाएगा। मैडॉक फिल्म्स की निर्मित और अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित, 'प्रहार' पहले 7 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। हालिया अपडेट की मानें, फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों का रुख कर सकती है। इसके अलावा अगले महीने उनकी दूसरी फिल्म 'रफ्तार' रिलीज के लिए तैयार बैठी है।

तैयारी

लगातार 2 फिल्में लेकर आएंगे राजकुमार?

'प्रहार' की रिलीज आगे बढ़ने के बाद निर्माता दिनेश विजान नई तारीख की संभावना तलाश रहे हैं।

बॉलीवुड टॉकीज की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे अगले महीने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में उतारा जा सकता है।

हालांकि, निर्माताओं ने रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो राजकुमार के फैंस को दोहरा तोहफा मिल सकता है।

ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी एक और फिल्म 'रफ्तार' अक्टूबर, 2026 में रिलीज होने को तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

कारण

'प्रहार' की रिलीज टालने के पीछे ये थी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के इस हफ्ते में कई फिल्में रिलीज होने वाली थीं, जिनमें सबसे बड़ा नाम सनी देओल अभिनीत 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी अभिनीत 'आवारापन 2' शामिल थीं।

वहीं 20 जुलाई को टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज हो रही थी।

निर्माता फिल्म के लिए एक ऐसा खाली समय चाहते थे, जहां इसे मजबूत ओपनिंग और लंबा समय मिल सके।

खैर 'प्रहार' की नई रिलीज तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

ADVERTISEMENT