कावेरी नदी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, तमिलनाडु की 70 TMC की याचिका खारिज
देश
तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर जो नया विवाद सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। तमिलनाडु से कर्नाटक को 70 TMC पानी दिए जाने की मांग वाली एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि दोनों राज्यों को यह मामला खुद ही सुलझाना चाहिए, क्योंकि वे पहले से ही इस विवाद में हैं।
कर्नाटक ने पालन किया, तमिलनाडु ने बताया बैकलाग
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों का पालन करते हुए कर्नाटक ने 31 अगस्त तक तमिलनाडु को तय किया गया अतिरिक्त पानी छोड़ दिया था, लेकिन तमिलनाडु इससे संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि इस साल कम बारिश होने के कारण पानी की कमी हुई है और उनका बकाया पानी अब भी नहीं मिला है।