Page Loader
उत्तराखंड: अलग-अलग स्थानों पर 2 कारें खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत
उत्तराखंड के पौड़ी और हिमाचल बॉर्डर में 2 कारें खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत (तस्वीर: unsplash)

उत्तराखंड: अलग-अलग स्थानों पर 2 कारें खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 20, 2023
11:02 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड के 2 अलग-अलग इलाकों में 2 कारें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा पौड़ी में हुआ। यहां लक्ष्मण झूला इलाके में एक कार खाई में गिर गई। कार में सवाल एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गोसाई ने बताया कि कार सवार लोग नीलकंठ मंदिर जा रहे थे। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं।

हादसा

देहरादून से सटे हिमाचल बॉर्डर पर हुआ दूसरा हादसा

दूसरा हादसा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे हिमाचल प्रदेश की बॉर्डर के पास हुआ। यहां विकासनगर से मीनास की ओर जा रही कार क्वानू-मीनास मार्ग पर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 हिमाचल और 2 विकासनगर के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव अभियान चलाया, लेकिन किसी को भी को बचाया नहीं जा सका।