अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, लेकिन वकीलों ने छोड़ा साथ
देश
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच में अंतरिम सुरक्षा मिल गई है। अदालत ने उन्हें गुरुवार शाम 6 बजे तक CID दफ्तर में पेश होने और जांच में पूरा सहयोग करने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने अगले 2 हफ्तों तक CID को उनके खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई करने से रोक दिया है।