भारतीय उपराष्ट्रपति करेंगे श्रीलंका की यात्रा, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
देश
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 से 20 अप्रैल तक दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका जा रहे हैं। यह पहली बार है जब कोई भारतीय उपराष्ट्रपति श्रीलंका की द्विपक्षीय यात्रा पर होगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-श्रीलंका संबंधों को नई ऊर्जा देना और उनके बीच गहरे जुड़ाव को बनाए रखना है।
राधाकृष्णन की श्रीलंका के नेताओं से मुलाकात
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिनी अमरसुरीया से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे वहां के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। यह दौरा भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे पता चलता है कि भारत के लिए श्रीलंका एक क्षेत्रीय साझेदार के तौर पर कितना अहम है, खासकर ऐसे समय में जब चीन इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।