बिहार: बस्कर में महिला अधिकारी ने वेतन न मिलने पर कार्यालय के बाहर मांगी भीख, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिहार के बक्सर जिले में एक ग्रामीण विकास अधिकारी अल्पिता सिंह ने 8 महीने से अपना वेतन न मिलने के विरोध में अपने दफ्तर के बाहर भिक्षापात्र लेकर प्रदर्शन किया। उनका यह प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले 11 महीनों में से उन्हें केवल 3 महीनों का वेतन ही समय पर मिल पाया है। उनके इस अनोखे विरोध की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और हर तरफ इनकी खूब चर्चा हो रही है।
बक्सर जिला प्रशासन कर रहा वेतन में देरी की जांच
इस मामले पर जिला प्रशासन का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर अल्पिता सिंह को वेतन मिलने में इतनी देर क्यों हुई। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि नियमों का पालन किए बिना किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जा सकता। इस पूरी घटना ने सरकारी कर्मचारियों के प्रति जवाबदेही और उनके कामों को समय पर पूरा करने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।