NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बुलंदशहर में हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल गिरफ्तार
    अगली खबर
    बुलंदशहर में हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल गिरफ्तार

    बुलंदशहर में हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल गिरफ्तार

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 10, 2019
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा और पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार के केस में यूपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    मामले में फरार चल रहे हिंसा के मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यूपी के हापुड़ में शिखर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

    मामले में गठित SIT आरोपी से पूछताछ कर रही है। शिखर को आज कोर्ट में भी पेश किया जा सकता है।

    राजनीतिक कनेक्शन

    भाजपा युवा मोर्चा का स्याना अध्यक्ष है आरोपी

    शिखर अग्रवाल को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वह भाजपा युवा मोर्चा का स्याना नगर अध्यक्ष है।

    हिंसा के बाद शिखर ने एक वीडियो शेयर करते हुए खुद को बेगुनाह बताया था। वीडियो में उन्होंने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उसने पुलिस पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया था।

    स्याना-चिंगरावठी बवाल में वो पहला नामजद आरोपी है। मामले में पुलिस अभी तक 35 गिरफ्तारी कर चुकी है।

    अन्य आरोपी

    अन्य मुख्य आरोपी योगेश राज भी हो चुका है गिरफ्तार

    बता दें कि पुलिस इससे पहले एक अन्य मुख्य आरोपी योगेश राज को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

    योगेश को स्याना हिंसा और सुबोध कुमार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था। वह बजरंग दल का जिला संयोजक है। उस पर सुबोध की हत्या करने वाली भीड़ को भड़काने का आरोप है।

    पुलिस 30 दिनों तक योगेश को गिरफ्तार करने में नाकाम रही थी। उसे खुद बजरंग दल के नेताओं के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था।

    हिंसा का कारण

    क्या हुआ था बुलंदशहर हिंसा में?

    पिछले साल 3 दिसंबर को बुलंदशहर में कथित गोवंश मिलने के बाद जिले के स्याना तहसील में हिंसा भड़क उठी थी।

    स्याना के एक गांव में गोवंश मिलने के बाद बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। यह भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया।

    भीड़ ने पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार की हत्या कर दी थी। हिंसा में सुमित कुमार नामक युवक की भी मौत हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बुलंदशहर

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बुलंदशहर

    बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ से मिले शहीद इंस्पेक्टर के परिजन, दिया मदद का भरोसा योगी आदित्यनाथ
    बुलंदशहर गोकशी मामलाः पुलिस ने पहले निर्दोषों को जेल में डाला, अब पकड़े गए असली आरोपी उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर हिंसाः गोली मारने से पहले इंस्पेक्टर पर किया गया था कुल्हाड़ी से हमला उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार, एक महीने से तलाश में थी पुलिस उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025