NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण: कुंभ हादसे पर दुख जताया, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    अगली खबर
    बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण: कुंभ हादसे पर दुख जताया, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    बजट सत्र के दौरान संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ

    बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण: कुंभ हादसे पर दुख जताया, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    लेखन आबिद खान
    Jan 31, 2025
    11:57 am

    क्या है खबर?

    संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं।

    राष्ट्रपति ने अभिभाषण की शुरुआत में कुंभ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    राष्ट्रपति ने कहा, "सरकार तीसरे कार्यकाल में 3 गुना तेज गति से काम कर रही है। आज देश बड़े फैसलों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है।"

    बयान

    राष्ट्रपति ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    राष्ट्रपति ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ाते हुए 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे, 5 लाख 36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्वामित्व योजना के तहत अब तक 2.25 करोड़ स्वामित्व कार्ड जारी किए। 70 लाख पिछले 6 महीने में लागू किए गए हैं। किसान सम्मान निधि के तहत 41 हजार करोड़ रुपए का भुगतान पिछले महीने किया गया है। आयुष्मान के अंतर्गत 70 और उससे ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को बीमा देने का फैसला लिया गया।"

    महिलाएं

    महिलाओं को लेकर क्या बोलीं राष्ट्रपति?

    राष्ट्रपति ने कहा, "नारी शक्ति वंदन के लिए लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण हमारा अहम कदम है। 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 9 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। 1.15 करोड़ से ज्यादा ऐसी लखपति दीदी बन गई हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। भारत की बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, कॉर्पोरेट का नेतृत्व भीकर रही हैं और ओलंपिक में मेडल लाकर देश को भी गौरवान्वित कर रही हैं।"

    तकनीक

    तकनीक की उपलब्धियों पर राष्ट्रपति ने क्या कहा?

    राष्ट्रपति ने कहा, "आज भारत तकनीक में अहम वैश्विक खिलाड़ी है। 5G की शुरुआत इसका उदाहरण है। UPI तकनीक की सफलता से प्रभावित हैं। 50 फीसदी से ज्यादा रियलटाइम डिजिटल लेनदेन हो रहा है। छोटे से छोटा दुकानदार इस सुविधा का लाभ उठा रहा है। बैंकिंग सेवाएं, UPI जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 5 लाख से ज्यादा कॉमर्स सर्विस सेंटर में दर्जनों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डीजीलॉकर से कहीं भी और कभी भी अपने अहम दस्तावेज दिखाने की व्यवस्था मिली।"

    किसान

    राष्ट्रपति ने अभिभाषण में किसानों का भी किया जिक्र 

    किसानों को लेकर राष्ट्रपति ने कहा, "किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और आय बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। 332 मिलियन टन अनाज उत्पादन हुआ। खरीब-रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी की है। मोटे अनाज की खरीद पर 3 गुना राशि खर्च की गई। 109 उन्नत प्रजातियां किसानों को सौंपी गई हैं। खाद्य तेलों और तेंदू उत्पादन को बढ़ाने का काम किया गया। प्राकृतिक खेती केलिए राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है।"

    दलित

    राष्ट्रपति बोलीं- हमने जनजातियों के विकास को प्राथमिकता दी

    राष्ट्रपति ने कहा, "आज देश के विकास में सबका साथ है इसलिए हम देश के सभी सामर्थ्य का अनुभव कर रहे हैं। इसका लाभ दलित, वंचित और आदिवासी समाज को मिल रहा है। जिस जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही, हमने उसके कल्याण को प्राथमिकता दी। 770 से ज्यादा एकलव्य विद्यालयों में आदिवासी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। 30 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्वास्थ्य के लिए 5 करोड़ व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है।"

    जम्मू-कश्मीर

    राष्ट्रपति ने कहा- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया वातावरण बना

    राष्ट्रपति ने कहा, "उत्तर-पूर्व की जनता के दिल से मेरी सरकार ने दूरियों का भाव समाप्त किया। 10 से अधिक शांति समझौतों के जरिए अनेक गुटों को शांति के मार्ग से जोड़ने का काम किया है। पूर्वोत्तर के विकास के साथ सरकार ने पूर्वी राज्यों के विकास की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। अंडमान और लक्षद्वीप में विकास की कई योजनाएं शुरू हुईं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास का एक नया वातावरण बना है।"

    सत्र

    4 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र

    बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी यानी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हो गई है। इसके बाद एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

    इस बार का बजट सत्र 2 चरणों में रहेगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक।

    इस दौरान 27 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    द्रौपदी मुर्मू
    बजट सत्र
    बजट
    संसद

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    द्रौपदी मुर्मू

    'भारत' और 'इंडिया' की बहस पर UN बोला- नाम बदलने का आवेदन आया तो करेंगे विचार नरेंद्र मोदी
    G20 रात्रिभोज में खड़गे को न बुलाने पर राहुल बोले- सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: क्या है विश्वकर्मा योजना और आयुष्मान भव अभियान, यहां जानें सभी बातें  आयुष्मान भारत योजना
    महिला आरक्षण विधेयक कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए हस्ताक्षर महिला आरक्षण विधेयक

    बजट सत्र

    बजट सत्र: पशुपालन और मछली पालन कृषि ऋण 20 लाख करोड़ रुपये बढ़ाने का लक्ष्य बजट
    बजट सत्र: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट, 2013 से 9 गुना ज्यादा बजट
    बजट सत्र: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की 7 प्राथमिकताएं गिनाईं बजट
    बजट: राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करेगी सरकार बजट

    बजट

    बजट 2024: शहरी आवास के लिए 10 लाख करोड़ की घोषणा, बनेंगे 3 करोड़ नए घर निर्मला सीतारमण
    बजट 2024: काशी विश्वनाथ की तरह महाबोधि में बनेगा कॉरिडोर, राजगीर-नालंदा के लिए भी ऐलान नालंदा विश्वविद्यालय
    बजट 2024: सस्ते होंगे मोबाइल फोन, वित्त मंत्री ने की सीमा शुल्क घटाने की घोषणा निर्मला सीतारमण
    बजट 2024: इनकम टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव, स्टैंडर्ड डिडक्शन भी बढ़ा इनकम टैक्स

    संसद

    प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब, हंगामे के आसार राज्यसभा
    राज्यसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन; मणिपुर, पेपर लीक और आपातकाल पर विपक्ष को घेरा राज्यसभा
    संसद में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता इंजीनियर राशिद ने संविधान की शपथ ली अमृतपाल सिंह
    कैसे तैयार होता है देश का आम बजट? जानिए इसकी प्रक्रिया सहित दिलचस्प बातें निर्मला सीतारमण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025