Loading...
भारत के 36 राफेल विमान में 4 लापता? पूर्व IAF उप प्रमुख ने खारिज किया
भारत के 36 राफेल विमान में 4 लापता हैं?

भारत के 36 राफेल विमान में 4 लापता? पूर्व IAF उप प्रमुख ने खारिज किया

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
07:07 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन की एक विमानन पत्रिका ने भारत के राफेल लड़ाकू विमान को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसको लेकर हड़कंप मच गया है। फ्लाइट ग्लोबल ने अपनी नई विश्व वायुसेना निर्देशिका में दुनिया भर की वायु सेनाओं की जानकारी दी है, जिसमें भारत में राफेल विमानों की संख्या 32 बताई गई है। भारत ने अब तक फ्रांस से 36 रफाल विमान खरीदे हैं, ऐसे में 32 विमानों की संख्या को लेकर विवाद छिड़ गया है।

रिपोर्ट

पत्रिका की रिपोर्ट में क्या है?

एम्ब्रेयर के साथ मिलकर प्रकाशित रिपोर्ट में, फ़्लाइट ग्लोबल ने 'राफेल DH/EH' को कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के तहत लिस्ट किया है, जिसमें 'एक्टिव कॉलम' में 32 का जिक्र है।

DH और EH का मतलब राफेल जेट के ट्विन-सीट और सिंगल-सीट वेरिएंट हैं।

भारत ने 28 सिंगल-सीट EH जेट और 8 ट्विन-सीट DH जेट खरीदे थे।

प्रकाशक ने पाकिस्तान के साब 2000 एरीये एयरबोर्न अर्ली वार्निंग और कंट्रोल एयरक्राफ्ट की इन्वेंटरी को भी 9 से 7 कर दिया है।

बयान

पूर्व IAF उपप्रमुख ने रिपोर्ट को नकारा

भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व उपप्रमुख नर्मदेश्वर तिवारी ने एक्स पर इस रिपोर्ट को खारिज किया है।

उन्होंने लिखा फ़्लाइटग्लोबल को अपने स्रोतों का फिर मूल्यांकन करना चाहिए। इन्हीं स्रोतों ने कुछ विशिष्ट टेल नंबर बताए थे, जो तब से अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों सहित कई तरह के अभ्यासों में उड़ान भरते रहे हैं।

इन्हीं स्रोतों ने यह भी कहा था कि स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को युद्धबंदी बना लिया गया है। हम सभी जानते हैं कि असल में क्या हुआ था।

ADVERTISEMENT

विवाद

विवाद क्यों मचा है?

यह विवाद इसलिए खड़ा हुआ है, क्योंकि मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था।

हालांकि, पाकिस्तान ने न तो कभी मार गिराए लड़ाकू विमानों की सही संख्या बताई और न ही कोई सैटेलाइट सबूत और तस्वीरें पेश कीं।

भारत भी पाकिस्तान के दावों को लगातार नकारता रहा है।

ADVERTISEMENT