वनस्पति विज्ञानियों ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में बेगोनिया की 2 नई प्रजातियां खोजी हैं, जिससे भारत के वनस्पति जगत में एक नया उत्साह भर गया है।
इनमें से पहली बेगोनिया सियंगेंसिस सियांग नदी घाटी में एक छायादार धारा के पास पाई गई है और यह अपनी रेंगती टहनियों और अनोखे पत्तों के कारण खास है।
वहीं दूसरी प्रजाति बेगोनिया नीलमोरम केई पान्योर जिले में केई नदी के किनारे खोजी गई है।
वैज्ञानिकों ने कहा- खोजबीन और संरक्षण जरूरी
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ खोजा जाना बाकी है। साथ ही, ऐसी खोजें इस बात पर जोर देती हैं कि इस इलाके की अनूठी जैव विविधता को बचाना कितना अहम है।