बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: बेरोजगारी बच्चों के गुजारा भत्ते से बचने का बहाना नहीं
देश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि कोई पिता बेरोजगारी का बहाना बनाकर अपने बच्चों को गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। एक ताजा मामले में, बुलढाणा के एक पिता ने कोर्ट को बताया कि वह अपने बच्चों को गुजारा भत्ता नहीं दे पा रहा, क्योंकि उसने अपनी ऑटो-रिक्शा बेच दी थी। यही उसकी कमाई का इकलौता जरिया था। लेकिन अदालत ने उसकी इस दलील को नहीं माना। कोर्ट ने साफ कहा कि बच्चों की देखभाल करना सिर्फ कानूनी ही नहीं, बल्कि एक निजी जिम्मेदारी भी है। पैसों की कमी या तंगी को इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता।