शनिवार की शाम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन परिसर में बम होने की धमकी भरा एक फोन कॉल आया।
खबर मिलते ही पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने स्टेशन के हर कोने को करीब 3 घंटे तक खंगाला।
पुलिस ने फोन करने वाले को ट्रैक करना शुरू किया
जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। रात करीब 9:30 बजे 'ऑल क्लियर' घोषित कर दिया गया और स्टेशन पर फिर से सामान्य कामकाज शुरू हो गया।
अब पुलिस उस शख्स की तलाश में जुट गई है जिसने यह धमकी भरा फोन किया था। पुलिस उसके मोबाइल नंबर के जरिए उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की झूठी दहशत फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।