NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / क्या है 'न्यूजक्लिक' की चीनी फंडिग का मामला, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला?
    अगली खबर
    क्या है 'न्यूजक्लिक' की चीनी फंडिग का मामला, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला?
    भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में समाचार वेबसाइट न्यूजक्लिक की चीन फंडिंग का मुद्दा उठाया

    क्या है 'न्यूजक्लिक' की चीनी फंडिग का मामला, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला?

    लेखन नवीन
    Aug 07, 2023
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा में आज समाचार वेबसाइट 'न्यूजक्लिक' का मुद्दा उठा। भाजपा ने सदन में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि समाचार वेबसाइट न्यूजक्लिक को चीन से फंडिग मिल रही है और उसे अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

    भाजपा ने सदन में कांग्रेस पर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा न्यूजक्लिक वेबसाइट की चीनी फंडिग की जांच के दौरान बचाव करने का आरोप लगाया।

    आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    क्या है मामला?

    क्या है न्यूजक्लिक की चीनी फंडिग का मामला?

    दरअसल, 2021 में ED ने अपनी जांच पाया गया था कि न्यूजक्लिक वेबसाइट को विदेशों से 3 साल में लगभग 38 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी।

    इस जांच में पाया गया कि अमेरिकी करोड़पति सिंघम की ओर से लगातार न्यूजक्लिक को फंडिंग दी गई, जिसे देश में चीन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों में बांटा गया था।

    इससे पहले भी सिंघम पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के साथ संबंध के आरोप लगते रहे हैं।

    मुद्दा

    आज लोकसभा में क्यों उठा न्यूजक्लिक की फंडिग का मुद्दा? 

    न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल में एक जांच रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें एक्टिविस्ट ग्रुप्स, गैर-लाभकारी संगठनों, शेल कंपनियों और चीन के साथ उनके नेटवर्क का पता चला है, जिसके केंद्र में सिंघम हैं।

    इस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉर्पोरेट फाइलिंग से पता चलता है, सिंघम के नेटवर्क ने एक समाचार वेबसाइट न्यूजक्लिक को फंडिंग दी है, जिसके जरिए चीनी सरकार के मुद्दों को प्रचारित किया गया।

    आज भाजपा ने लोकसभा में इसी रिपोर्ट का हवाला दिया।

    किसने?

    लोकसभा में किसने उठाया मुद्दा?

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे में आज लोकसभा में यह मुद्दा उठते हुए कहा, "चीन से पैसा न्यूजक्लिक में आया और चीनी फंड का इस्तेमाल करके सरकार के खिलाफ माहौल बनाया गया।"

    उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डोकलाम सीमा पर जब गतिरोध चरम पर था तब कांग्रेस नेता दिल्ली में चीनी राजदूत से मिले।

    उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने 2005 और 2015 के बीच कई मौकों पर कांग्रेस को बचाया।

    ट्विटर पोस्ट

    भाजपा सासंद दुबे का लोकसभा में दिए भाषण का वीडियो

    राहुल की नफ़रत की दुकान चायनीज समान से भरी हुई है । कॉंग्रेस पार्टी की नीति चीन के साथ मिलकर भारत तोड़ने की है। कॉंग्रेस पार्टी के चीन के फ़ंडिंग की जाँच भारत सरकार के चुनाव आयोग को करके कॉंग्रेस की दुकान बंद करनी चाहिए pic.twitter.com/hAvAHSxUBr

    — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 7, 2023

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने की दुबे की टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाने की मांग

    लोकसभा में भाजपा सांसद दुबे के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर मांग की है कि इन टिप्पणियों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए।

    चौधरी ने अपने पत्र में लिखा, "हम नियम 380 के तहत मांग करते हैं कि उनकी टिप्पणियों को पूरी तरह से हटा दिया जाए और इस बात की जांच की जाए कि इस तरह के आरोप को रिकॉर्ड पर उठाने की अनुमति कैसे दी गई।"

    भाजपा

    केंद्रीय मंत्री ठाकुर बोले- कांग्रेस के लिए राष्ट्रहित मायने नहीं रखता

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जांच रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लिए सिंघम और न्यूजक्लिक का बचाव करना स्वाभाविक है क्योंकि उसके नेतृत्व के लिए राष्ट्रहित कभी मायने नहीं रखता।"

    उन्होंने कहा, "क्या कांग्रेस ने भारत में चीनी हितों को बढ़ावा देने के लिए साल 2008 में CPC के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर नहीं किए और कथित तौर पर चीनी दूतावास से राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) के लिए दान स्वीकार किया था?"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    'बिग बॉस 19' के साथ लौट रहे सलमान खान, जानिए कब शुरू होगा शो  सलमान खान
    धनुष अब बनेंगे 'मिसाइल मैन' एपीजे अब्दुल कलाम, 'आदिपुरुष' वाले ओम राउत को मिली बड़ी जिम्मेदारी धनुष
    डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली में निवेश करना चाहता है कनाडा कनाडा
    काम के बीच अटक गई लैपटॉप स्क्रीन? जानिए कैसे करें इस समस्या का समाधान लैपटॉप

    लोकसभा

    विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त विधेयक 45 से अधिक संशोधनों के साथ लोकसभा में पारित  केंद्र सरकार
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने वाले लोकसभा के नोटिस में क्या कहा गया है? राहुल गांधी
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर किस नेता ने क्या कहा?  राहुल गांधी
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता गई, उनके पास आगे क्या विकल्प हैं? राहुल गांधी

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र: अजित पवार की बगावत से MVA को एक साल में दूसरी बार कैसे लगा झटका? महाराष्ट्र की राजनीति
    भाजपा ने किया बड़ा फेरबदल, पंजाब और तेलंगाना समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले पंजाब
    #NewsBytesExplainer: NCP में बगावत के जरिए भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिए क्या रणनीति है? राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    मध्य प्रदेश: आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने कहा- कड़ी कार्रवाई होगी मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाई कोर्ट का सजा पर रोक लगाने से इनकार राहुल गांधी
    अमेरिकी राजदूत ने की मणिपुर हिंसा से निपटने में मदद की पेशकश; कांग्रेस ने किया विरोध मणिपुर
    कर्नाटक बजट: कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सालाना 52,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: मानहानि मामले में अब तक क्या हुआ और राहुल के पास आगे कौन-से विकल्प मौजूद? राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025