गुरुग्राम: सेना अधिकारी की कार ने महिला को मारी टक्कर, बोला- दोस्त चला रहा था
देश
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक बाइकर सिया को एक सेडान कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे सिया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
भारतीय सेना में तैनात कार मालिक ने बताया है कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि वे शहर से बाहर थे और उनकी गाड़ी उनका एक स्कूली दोस्त 2 दिनों के लिए ले गया था। उनके मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है।
फुटेज की मदद से पुलिस कर रही ड्राइवर की तलाश
दुर्घटना का एक फुटेज खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिया को टक्कर लगने से पहले वह ड्राइवर को कुछ इशारा कर रही थीं और फिर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह वीडियो पुलिस के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है, जिससे पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था।