बीकानेर में दर्दनाक हादसा: बच्ची को बचाने उतरे 3, पानी की टंकी में समा गए परिवार के 4 सदस्य
लेखन भारत शर्मा
राजस्थान के बीकानेर में एक परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पानी भरने के दौरान 14 साल की एक बच्ची पानी की टंकी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसके 18 और 16 साल के दोनों भाई तुरंत टंकी में कूद गए। उनके साथ 21 साल का उनका चचेरा भाई भी पानी में उतर गया, लेकिन भाइयों को तैरना नहीं आता था। दुखद यह रहा कि इस हादसे में चारों की डूबने से मौत हो गई।
खाजूवाला अधिकारी बोले, एक के बाद एक हुई सबकी मौत
इस दुखद घटना से साफ होता है कि खुली पानी की टंकियां कितनी खतरनाक हो सकती हैं। खासकर तब, जब किसी को तैरना न आता हो। खाजूवाला के सर्किल ऑफिसर विजयपाल यादव के मुताबिक, पानी में उतरे चारों लोग एक के बाद एक डूबते चले गए।