बिहार में PG डॉक्टरों को तोहफा, स्टाइपंड बढ़कर 1 लाख पार; जानें कब से होगा लागू
बिहार के PG मेडिकल छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने जनवरी 2026 से उनके मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह कदम इस बात को ध्यान में रखकर लिया गया है कि ये छात्र अस्पतालों और मरीजों की सेवा में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
सरकार चाहती है कि बेहतर आर्थिक मदद देकर मेडिकल की पढ़ाई को और भी ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके।
बिहार में अब कितना स्टाइपंड मिलेगा?
पहले साल के PG छात्रों को अब हर महीने 92,800 रुपये मिलेंगे, जो पहले 82,000 थे। दूसरे साल के छात्रों का स्टाइपेंड बढ़कर 1,02,000 हो जाएगा, जो पहले 90,200 था।
वहीं, तीसरे साल के छात्रों को अब 1,12,200 मिलेंगे, जबकि पहले उन्हें 99,220 मिलते थे। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि इस बढ़ोतरी से छात्रों को अपनी पढ़ाई और काम पर बेहतर तरीके से ध्यान देने में आसानी होगी। इससे बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में और भी ज़्यादा हुनरमंद लोग जुड़ेंगे।