NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार सरकार ने कथित NEET पेपर लीक मामले से जोड़ा तेजस्वी यादव का नाम
    अगली खबर
    बिहार सरकार ने कथित NEET पेपर लीक मामले से जोड़ा तेजस्वी यादव का नाम
    बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक से जोड़ा तेजस्वी यादव का नाम

    बिहार सरकार ने कथित NEET पेपर लीक मामले से जोड़ा तेजस्वी यादव का नाम

    लेखन गजेंद्र
    Jun 20, 2024
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) के पेपर लीक के तार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव से जुड़ा होने का दावा किया।

    उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव (PS) प्रीतम कुमार ने रात में गेस्ट हाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा था। उस दिन प्रदीप कुमार ने कोई संज्ञान नहीं लिया।"

    दावा

    आगे क्या बोले उपमुख्यमंत्री?

    उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने आगे कहा, "फिर 4 मई को सुबह प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को सिंकदर के लिए कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया। इसके बाद प्रदीप कुमार ने कमरा बुक करने के लिए गेस्ट हाउस में सिकंदर के नाम से कमरा बुक करने को व्हाट्सऐप पर संदेश भेज दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव के लिए 'मंत्री' शब्द का इस्तेमाल किया गया।"

    इस दौरान सिन्हा ने पत्रकारों को कॉल डिटेल भी दिखाई।

    ट्विटर पोस्ट

    सुनिए, क्या बोले विजय सिन्हा?

    युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जांच में पता चला कि इंडी गठबंधन के नेता और लालू के लड़के तेजस्वी यादव के सहयोगियों द्वारा अपने रिश्तेदार के लिए नीट एग्जाम को लीक करवाया गया है। pic.twitter.com/aeZy6Ts4G5

    — Vaishali Poddar (@PoddarVaishali) June 20, 2024

    विवाद

    क्या है मामला?

    NEET पेपर लीक मामले में पुलिस ने समस्तीपुर के एक अभ्यर्थी अनुराग यादव को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को बयान दिया कि उसके फूफा सिंकदर कुमार यादवेंदु ने उसके लिए NEET प्रश्न पत्र का इंतजाम किया था।

    सिकंदर दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर हैं। आरोप है कि उन्होंने यादव को कोटा से सेटिंग की जानकारी देते हुए बुलाया था।

    इसके बाद पटना के गेस्ट हाउस में यादव को उनकी मां और अन्य साथियों के साथ ठहराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तेजस्वी यादव
    बिहार
    NEET

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    तेजस्वी यादव

    हरियाणा: INLD की रैली में एकजुट हुए विपक्ष के कई नेता, भाजपा को दी चुनौती हरियाणा
    बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत नीतीश कुमार
    रामचरितमानस नफरत फैैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ- बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव बिहार
    JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन जनता दल यूनाइटेड

    बिहार

    बिहार: मीडिया पर भड़के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बोले- भाजपा कार्यालय में एंट्री बंद कर देंगे वायरल वीडियो
    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, 6 महीने से पीड़ित सुशील कुमार मोदी
    बिहार: मुकेश सहनी की VIP विपक्ष के INDIA गठबंधन में शामिल, RJD ने 3 सीटें दीं तेजस्वी यादव
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 अप्रैल के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    NEET

    बिहार बोर्ड फ्री में करा रहा NEET, JEE की तैयारी, जल्द करें आवेदन बिहार
    NEET PG काउंसलिंग के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए आज से करें पंजीकरण मेडिकल काउंसलिंग समिति
    NEET UG: दूसरे चरण की सीट आवंटन का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक मेडिकल काउंसलिंग समिति
    NEET PG काउंसलिंग के दूसरे चरण का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक मेडिकल काउंसलिंग समिति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025