NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, 2 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को दबोचा
    अगली खबर
    हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, 2 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को दबोचा
    हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को दबोचा

    हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, 2 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को दबोचा

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 14, 2024
    12:46 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 2 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

    STF के उप महानिरीक्षक (DIG) सिमरदीप सिंह ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

    गैंगस्टर काला ने हत्या और लूट जैसी 20 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। साल 2015 में हत्या के मामले में राजस्थान की कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

    फरार

    साल 2020 में पैरोल मिलने के बाद हुआ फरार

    DIG सिमरदीप ने बताया कि गैंगस्टर काला हरियाणा STF की गिरफ्त में आ गया है। वह कई गंभीर और हिंसक अपराधों में वांछित था।

    2015 में आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद साल 2020 में उसे पैरोल मिली थी। उसके बाद वह फरार हो गया था।

    फरारी के दौरान उसने हरियाणा और राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम दिया था। उसके बाद वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर 2023 में विदेश भाग गया था।

    गिरोह

    काला थाइलैंड से चला रहा था गिरोह

    DIG सिमरदीप ने बताया कि वह 2023 में सबसे पहले थाईलैंड गया था और उसके बाद कई देशों में ठिकाने बदले।

    वर्तमान में वह थाइलैंड में रहकर ही अपना गिरोह चला रहा था। उसने 2023 में सोनीपत में एक सरपंच की हत्या भी कर दी थी।

    राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की तरफ से उस पर करीब 2 लाख रुपये का इनाम घोषित है। STF ने लंबे प्रयासों के बाद उसे थाईलैंड से डिपोर्ट करवाने में सफलता हासिल की है।

    जानकारी

    बर्गर किंग हत्याकांड में भी सामने आया था काला का नाम

    काला के गिरोह ने राजस्थान के श्रीगंगानगर के व्यापारी पर फायरिंग कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। उसके साथी सिरसा में अवैध हथियारों के साथ पकड़े भी गए थे। इसी तरह बर्गर किंग हत्याकांड में भी काला का नाम सामने आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    हरियाणा पुलिस
    राजस्थान
    दिल्ली पुलिस

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    हरियाणा

    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया, नए मुख्यमंत्री को सौंपी सीट मनोहर लाल खट्टर
    #NewsBytesExplainer: भाजपा के हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के पीछे क्या कारण? भाजपा समाचार
    देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, अब इस पार्टी में होंगी शामिल कांग्रेस समाचार
    गुरूग्राम: सूखी बर्फ वाला माउथ फ्रैशनर खाने वाली महिला की आपबीती, बोली- जीवनभर का आघात दिया गुरूग्राम

    हरियाणा पुलिस

    हरियाणा हिंसा: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट और पुलिस की लापरवाही सवालों के घेरे में सांप्रदायिक हिंसा
    नूंह हिंसा: FIR में पुलिसकर्मी का दावा- भीड़ ने लगाए थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे हरियाणा
    अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर पर साधा निशाना, मदद न करने का आरोप लगाया अशोक गहलोत
    हरियाणा: सांप्रदायिक हिंसा के समय छुट्टी पर रहे नूंह जिले के SP वरुण सिंघला का ट्रांसफर हरियाणा सरकार

    राजस्थान

    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लोकसभा चुनाव
    राजस्थान: कोटा में NEET के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता से मांगी माफी कोटा
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 मई के लिए जारी हुए तेल के ताजा भाव, यहां देखें पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    राजस्थान: कोटा में पढ़ाई के दबाव से परेशान छात्र हुआ लापता, घरवालों को भेजा संदेश कोटा

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: 1 महीने तक धारा 144 लागू, जानें किन-किन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी  किसान आंदोलन
    किसान मार्च: दिल्ली आने वाले कौन से रास्ते बंद रहेंगे और किन रास्तों का प्रयोग करें? ट्रैफिक नियम
    किसानों के 'दिल्ली मार्च' का दूसरा दिन, शंभू बॉर्डर पर फिर बरसे आंसू गैस के गोले दिल्ली
    किसान मार्च: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कौन से रास्तों से बचें किसान आंदोलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025