NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए चंद्रशेखर आजाद छूटकर भागे
    अगली खबर
    दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए चंद्रशेखर आजाद छूटकर भागे

    दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए चंद्रशेखर आजाद छूटकर भागे

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 20, 2019
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में आज भी प्रदर्शन जारी हैं और जामा मस्जिद के बाहर हजारों लोग जमा हो गए हैं।

    इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद पुलिस से छूटकर भाग गए हैं।

    उन्होंने दिल्ली पुलिस से जामा मस्जिद से लेकर जंतर मंतर तक मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें इजाजत नहीं दी और जामा मस्जिद के आसपास धारा 144 लगा दी।

    प्रदर्शन

    चंद्रशेखर ने दिखाई संविधान की कॉपी

    दिल्ली पुलिस के इजाजत न देने के बावजूद चंद्रशेखर आजाद ने शाम पांच बजे मार्च निकालने का फैसला लिया।

    लेकिन जामा मस्जिद पर दोपहर एक बजे से ही भीड़ जमा होना शुरू हो गई।

    इस बीच चंद्रशेखर वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों हाथों को हवा में ऊपर करके संविधान की कॉपी दिखाई।

    इसके बाद वहां एक समय तनावपूर्ण स्थिति बनी और पुलिस मुस्लिम धार्मिक गुरूओं की मदद से शांति बनाए रखने का प्रयास किया।

    जानकारी

    चंद्रशेखर हिरासत में, अभी हालात काबू में

    इस बीच चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया गया और उनकी मार्च रोक दी गई। लेकिन जिस समय पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठा रही थी वो उनकी कैद से छूटकर भाग गए और भीड़ में गुम हो गए।

    मौजूदा हालात

    लोगों ने पुलिस को दिए गुलाब के फूल

    प्रदर्शन के दौरान जामा मस्जिद इलाके के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुलाब के फूल देते हुए पुलिस के साथ सहयोग और शांति का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि वो भी चाहते हैं कि शांति बनी रहे।

    दिल्ली पुलिस के PRO एमएस रंधावा भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांतिपूर्वक वहां से जाने की अपील की।

    अभी लोग सड़क पर बैठक शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं।

    परिचय

    कौन हैं चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी?

    भीम आर्मी एक बहुजन संगठन है और ये हाशिए पर पड़े दलित लोगों के लिए काम करता है। ये दलित चिंतक सतीश कुमार के दिमाग की उपज है और 2014 में चंद्रशेखर आजाद 'रावण' और विनय रतन आर्य ने इसका गठन किया था।

    संगठन 2017 में पहली बार चर्चा में आया था सहारनपुर में राजपूतों और दलितों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

    हिंसा भड़काने के लिए आजाद को गिरफ्तार किया गया था और 15 महीने जेल में रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    चंद्रशेखर आजाद
    नागरिकता कानून

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    दिल्ली पुलिस

    उत्तर प्रदेश की छात्रा ने भाजपा नेता चिन्मयानंद पर लगाया रेप का आरोप, दर्ज कराई शिकायत दिल्ली
    81 साल के बूढ़े का भेष धारण कर न्यूयॉर्क जा रहा था 33 वर्षीय शख्स, गिरफ्तार दिल्ली
    दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ट्रक ड्राइवर का दो लाख रुपये का चालान ओडिशा
    भारी जुर्माने का डर, महिला ने चालान से बचने के लिए दी आत्महत्या की धमकी दिल्ली

    दिल्ली

    तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना ने टाइमपास के लिए मांगा आईपॉड और FM रेडियो दिल्ली पुलिस
    मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, कहा- रोके जा सकते थे 1984 सिख विरोधी दंगे, अगर... भारत की खबरें
    रेप के आरोपियों को इन देशों में मिलती है ऐसी सजा कि रूह भी कांप जाए उत्तर कोरिया
    उत्तर प्रदेश: शादी में नाचना बंद करने पर मारी महिला डांसर को गोली, वीडियो वायरल हरियाणा

    चंद्रशेखर आजाद

    जानिए उस 'आज़ाद' के बारे में कुछ ख़ास बातें, जिन्हें छू नहीं पाई अंग्रेज़ों की गोली महात्मा गांधी
    दिल्ली: जिस जगह गिराया गया संत रविदास का मंदिर, वहीं दोबारा निर्माण को तैयार केंद्र सरकार दिल्ली
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन: रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला की बरसी का दिन ही क्यों? उत्तर प्रदेश

    नागरिकता कानून

    पूर्वोत्तर में प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका, इंग्लैंड ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवायजरी अमेरिका
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा भारत की खबरें
    प्रशांत किशोर से पार्टी छोड़ने को कहा गया, अब केजरीवाल के साथ करेंगे काम बिहार
    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025