NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गानों में हथियारों और नशे का गुणगान करना छोड़ें गायक, नहीं तो होगी कार्रवाई- भगवंत मान
    अगली खबर
    गानों में हथियारों और नशे का गुणगान करना छोड़ें गायक, नहीं तो होगी कार्रवाई- भगवंत मान
    गानों में हथियारों और नशे का गुणगान करना छोड़ें गायक, नहीं तो होगी कार्रवाई- भगवंत मान

    गानों में हथियारों और नशे का गुणगान करना छोड़ें गायक, नहीं तो होगी कार्रवाई- भगवंत मान

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 14, 2022
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    पंजाबी गानों के वीडियोज में हथियारों और नशीले पदार्थों के गुणगान से चिंतित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवा गायकों से इससे बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि गानों में ऐसी थीम्स से बचा जाना चाहिए।

    इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गाने 'एथिकल कोड' का उल्लंघन करेंगे तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मान ने कहा कि हिंसक गानों के वीडियोज से असमाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलता है।

    बयान

    सांस्कृतिक विरासत बनाए रखने में सहयोग करें कलाकार- मान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति है। मौजूदा दौर में जिन गायकों खासी लोकप्रियता है, उन्हें हिंसक और नशे के गुणगान करने वाले गानों से बचना चाहिए। हिंसा का गुणगान करने वाले वीडियो से राज्य में असमाजिक तत्वों को बल मिलता है। ये युवाओं के दिमाग को गलत दिशा में ले जाते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि पंजाबी कलाकारों और उनके काम को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

    चेतावनी

    स्थितियां नहीं बदली तो सरकार करेगी कार्रवाई- मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शुरुआत में सरकार ऐसे ट्रेंड्स को बढ़ावा न देने का निवेदन कर रही है। अगर इसके बाद भी हालात बदलते नहीं है तो सरकार को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई पर मजबूर होना पडे़गा।

    मान से सहमति जताते हुए राज्य के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गायकों को हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले एलबम की जगह शांति और भाईचारे आदि चीजों को ध्यान में रखना चाहिए।

    जानकारी

    तेजी से बढ़ रही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

    करीब 700 करोड़ रुपये की पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और दिलजीत दोसांझ जैसे यहां के कई कलाकारों ने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। कई पंजाबी कलाकार और उनके गाने आज बॉलीवुड का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।

    हालांकि, गायकों के एक धड़े पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि वो अपने गानों के जरिये हिंसा, शत्रुता, नशीले पदार्थों और हथियारों के इस्तेमाल आदि को बढ़ावा देते हैं।

    विवाद

    विवादों में फंस चुके हैं कई गायक

    पंजाब के कई गायक गानों में हथियारों और उकसावे वाले बोल इस्तेमाल कर विवादों में फंस चुके हैं। मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पर अपने एक गाने के जरिये हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। बाद में उनका हथियारों के साथ एक वीडियो सामने आया था, जिस पर FIR दर्ज की गई थी।

    जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब में कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वो जीत हासिल नहीं कर पाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    भगवंत मान
    पंजाबी फिल्में
    दिलजीत दोसांझ

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    पंजाब

    यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत, ब्रेन हेमरेज के कारण छात्र ने तोड़ा दम यूक्रेन
    पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत अमृतसर
    विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP को बहुमत के आसार आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात अमरिंदर सिंह

    भगवंत मान

    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाबी फिल्में

    पांच बेहतरीन पंजाबी कॉमेडी फिल्में, जिन्हें देखकर हो जाएंगे लोटपोट बॉलीवुड समाचार
    पंजाबी फिल्मों में नाम कमाने के बाद इन कलाकारों ने बॉलीवुड में किया डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई सोशल मीडिया
    हिमांशी खुराना ने साइन किए थे दो वेब शो, ऐन मौके पर किया किनारा बिग बॉस

    दिलजीत दोसांझ

    दिलजीत के स्टैच्यू का गुरुवार को अनावरण, एंट्री के लिए तुसाद म्यूजियम करवा रहा कांटेस्ट बॉलीवुड समाचार
    मैडम तुसाद में दिलजीत का लगा स्टैच्यू, अपने बगल में इस अभिनेत्री का चाहते हैं पुतला हॉलीवुड समाचार
    तैमूर करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म में अक्षय कुमार संग आएगा नजर अक्षय कुमार
    करीना और काइली जेनर के लिए दिलजीत ने दिखाए अपने 'जज्बात', डेडिकेट किया नया गाना हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025