इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया
क्या है खबर?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और फ्लायदुबई विमान के भारतीय पायलट स्मित मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि मोदी ने उन्हें निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आतंकवाद विरोधी सहयोग पर प्रकाश डाला।
बयान
नेतन्याहू बोले- अपने मित्र से की बात
नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की।'
पायलट
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को भी आमंत्रित किया
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लायदुबई के विमान के पायलट ने भारतीय पायलट स्मित पर हमला किया था। कथित तौर पर पायलट विमान का अपहरण करना चाहता था।
इस दौरान घायल होने के बावजूद स्मित ने पायलट का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे बाकी यात्रियों ने अंदर आकर बीच बचाव किया।
इस घटना के बाद नेतन्याहू समेत कई नेताओं ने स्मित की बहादुरी की तारीफ की थी।