बेंगलुरु पुलिस ने एक शख्स नरेश को गोली मार दी है। आरोप है कि नरेश ने उसे गिरफ्तार करने आए 2 कांस्टेबलों पर हमला किया था। पुलिस को शक था कि नरेश महिलाओं के PG को लगातार निशाना बना रहा था। साथ ही चिककजाला और येलाहंका में हाल ही में हुई छेड़छाड़ और फोन चोरी की घटनाओं से भी उसका संबंध बताया जा रहा था। यह घटना शनिवार की सुबह तड़के हुई। नरेश को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिहाई के 8 दिन बाद अपराध में शामिल हुआ नरेश
आंध्र प्रदेश निवासी नरेश छेड़छाड़ और लूट के करीब 15 मामलों का सामना कर चुका है। बेंगलुरु में छेड़छाड़ के एक मामले में 231 दिन जेल में बिताने के बाद वह हाल ही में रिहा हुआ था, लेकिन जेल से छूटने के सिर्फ 8 दिन बाद ही वह फिर से अपने पुराने आपराधिक तरीकों में लौट आया। पुलिस का कहना है कि वह अक्सर सुबह तड़के खुले दरवाजों से महिलाओं के PG में घुस जाता था। उसकी बाकी गतिविधियों के बारे में फिलहाल जांच-पड़ताल चल रही है।