बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का पर बड़ी कार्रवाई, 80 छात्रों पर गिरी गाज
राजस्थान के बाड़मेर मेडिकल कॉलेज ने प्रथम वर्ष के नए छात्रों की रैगिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में 80 छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान रैगिंग के कई मामले सामने आए। पता चला कि सीनियर्स नए छात्रों से जबरदस्ती परिचय पूछते थे, सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत चीजें शेयर करते थे। इतना ही नहीं, कॉलेज में 'व्हाइट हाउस' नाम की एक जगह पर जबरन बाल काटने के भी आरोप लगे हैं।
बाड़मेर मामला: 13 छात्र हॉस्टल से बाहर
कार्रवाई के तहत 13 छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें कॉलेज की किसी भी गतिविधि में शामिल होने से भी रोक दिया गया है। इसके अलावा, 50 छात्रों को आधिकारिक चेतावनी दी गई है। उन्हें 7 दिनों के लिए कॉलेज की पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों से दूर रखा गया है। कॉलेज ने साफ कहा है कि अगर वे दोबारा रैगिंग में शामिल पाए गए, तो उन्हें हमेशा के लिए हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। वहीं, 5 अन्य छात्रों को भी सख्त चेतावनी मिली है। उनसे कहा गया है कि अगर वे आगे किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल हुए, तो उन्हें हॉस्टल से निकाला जाएगा और कॉलेज की सभी शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया जाएगा।