दिवाली पर पैसों की फिक्र छोड़े, 1 से 8 नवंबर तक खुले रहेंगे बैंक
दिवाली पर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। पूरे देश के बैंक 1 से 8 नवंबर तक खुले रहेंगे। हालांकि, शिलांग में 2 नवंबर को नोंग्क्रेम डांस फेस्टिवल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
दिल्ली और ज्यादातर राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक धनतेरस (6 नवंबर) और छोटी दिवाली (7 नवंबर, जो कि शनिवार है) के दिन भी खुले रहेंगे। यहां एक जरूर बात यह भी है कि 8 नवंबर को रविवार की सामान्य छुट्टी रहेगी, और इसी दिन दिवाली का लक्ष्मी पूजन भी है।
दिवाली पर ATM और UPI चलते रहेंगे
इस हफ्ते कोई भी राष्ट्रीय बैंक अवकाश नहीं है। फिर भी, अच्छा रहेगा अगर आप अपने इलाके के बैंक कैलेंडर को एक बार जरूर देख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्थानीय छुट्टियों के कारण आपकी बैंक शाखा में कैश जमा करने या चेक क्लियरेंस में दिक्कत आ सकती है।
अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, तो ATM और UPI पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। ऐसे में, त्योहारों के दौरान आपके डिजिटल भुगतान में कोई रुकावट नहीं आएगी।