NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान 
    अगली खबर
    बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान 
    महाराष्ट्र सरकार राजकीय सम्मान के साथ करेगी NCP नेता बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार

    बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान 

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 13, 2024
    11:23 am

    क्या है खबर?

    मुंबई में शनिवार रात को अजीत पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

    सिद्दीकी को रविवार रात साढ़े 8 बजे मरीन लाइन्स स्टेशन के अंतर्गत बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

    इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का ऐलान किया है।

    आदेश

    मुख्यमंत्री शिंदे ने क्या दिए आदेश

    मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।'

    इस घोषणा के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई है।

    बता दें कि सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले शाम 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद बांद्रा के पाली नाका में नमाज-ए-जनाजा भी होगी।

    वारदात

    कैसे की गई सिद्दीकी की हत्या?

    मुंबई पुलिस के अनुसार, सिद्दीकी रात को अपने बेटे जीशान के कार्यालय के लिए रवाना हो रहे थे। उसी दौरान ऑटो रिक्शा में आए 3 हमलावरों ने पटाखों की आवाज के बीच उन पर 6 राउंड गोलियां चला दी।

    सिद्दीकी के पेट और सीने में गोली लगी थी। बाद में उन्होंने लीलावती अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होना बताया है।

    परिचय

    कौन थे NCP नेता सिद्दीकी?

    सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

    उसके बाद उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP का दामन थाम लिया था।

    सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में 3 बार विधायक रह थे। वह साल 2004 और 2008 के बीच राज्य की कांग्रेस सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA राज्य मंत्री भी रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई
    एकनाथ शिंदे
    लॉरेंस बिश्नोई

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    मुंबई: मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने गई BMC टीम पर हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़ मुंबई
    पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलने की कवायद, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने की प्रस्ताव लाने की घोषणा पुणे
    परिवार संग वीकेंड को बनाएं मजेदार, करें इन कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों की यात्रा यात्रा
    महाराष्ट्र: अमरावती में यात्रियों से भरी बस 70 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत अमरावती

    मुंबई

    गणेशोत्सव: बहुत प्रसिद्ध हैं मुंबई के ये गणेश मंदिर, एक बार जरूर करें रुख  गणेश चतुर्थी
    मुंबई पुलिस ने दही हांड़ी उत्सव के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कौनसे रास्ते रहेंगे बंद?  जन्माष्टमी
    दुआ लिपा भारत में धमाल मचाने को तैयार, ऐसे बुक करें कार्यक्रम की टिकट  संगीत समारोह
    भारत में इस राज्य और शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर लोग महाराष्ट्र

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण महाराष्ट्र
    मराठा आरक्षण को लेकर बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस ने लाठीचार्ज के लिए मांगी माफी  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: उपमुख्यमंत्री अजित ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, संगठनों ने किया ठाणे बंद का आह्वान महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में तेज हुई मराठा आरक्षण की मांग, अब तक 3 युवकों ने की आत्महत्या महाराष्ट्र

    लॉरेंस बिश्नोई

    सलमान खान की जान के पीछे क्यों पड़ा है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानिए कब-कब दी धमकी सलमान खान
    सलमान खान ने सुरक्षा कारणों के चलते रद्द किया था अपना कोलकाता का शो? सलमान खान
    महाराष्ट्र: ठाणे में 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' ने आभूषण विक्रेता से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी महाराष्ट्र
    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज संजय राउत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025