हुक्का पीने से बनेगी सेहत? बाबा रामदेव के 'आयुर्वेदिक नुस्खे' ने उड़ाए इंटरनेट के होश
देश
योग गुरु बाबा रामदेव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कैमरे के सामने एक "आयुर्वेदिक हुक्का" बनाते नजर आ रहे हैं।
इसमें उन्होंने मुलेठी, हल्दी, सरसों के बीज, अजवाइन, कपूर और ककड़ सिंगी जैसी जड़ी-बूटियों को मिलाया, और इसे 'सारी जड़ी-बूटियों का मिश्रण' बताया। यह डेमो ऑनलाइन शेयर किया गया और देखते ही देखते सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ऑनलाइन यूजर्स का मजाक और आयुर्वेद का जिक्र
इंटरनेट पर लोगों ने इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे घर पर आजमाने की बात कही तो कुछ ने मजाक में कहा कि बाबा रामदेव अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाना भूल गए।
वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि आयुर्वेद में धुएं का इस्तेमाल इलाज के लिए सदियों से होता आया है। एक मजेदार कमेंट था, "मेरी पीढ़ी में मैं पहला हूं जो ये कह रहा हूं कि हुक्का पीने से सेहत बनेगी।"