उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अपनी साली नियाज बानो और उनके 8 साल के पोते अफनान की हत्या के आरोप में अजीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह दर्दनाक घटना कान्हा नगला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि नियाज बानो ने अजीम की गलत हरकतों का विरोध किया था, जिसके बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
अंकिता शर्मा ने 50,000 रुपये के इनाम का किया ऐलान
पुलिस ने 11 दिन की लंबी तलाश के बाद अजीम को धर दबोचा। इस मामले की जांच में पुलिस की कई टीमें लगातार लगी हुई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंकिता शर्मा ने पुष्टि की कि इस दोहरे हत्याकांड का रहस्य अब सुलझ गया है। उन्होंने इस जघन्य अपराध को सुलझाने वाली टीम के लिए 50,000 रुपये के इनाम की भी घोषणा की है।