NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुणे में ऑडी कार चालक ने मारी बाइक को टक्कर, फूड डिलीवरी बॉय की मौत
    अगली खबर
    पुणे में ऑडी कार चालक ने मारी बाइक को टक्कर, फूड डिलीवरी बॉय की मौत
    पुणे में ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार फूड डिलीवरी बॉय की मौत

    पुणे में ऑडी कार चालक ने मारी बाइक को टक्कर, फूड डिलीवरी बॉय की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 11, 2024
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पुणे से एक बार से तेज रफ्तार कार मौत का कारण बनी है। वहां गुरुवार देर रात एक ऑडी कार की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

    कथित तौर पर चालक नशे में धुत था और उसने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी थी, जिसमें 3 लोगों को घायल हो गए।

    पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को मोर्चरी रखवाया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को दबोच लिया।

    घटना

    रात 1 बजे घटी दर्दनाक घटना

    पुलिस ने बताया कि मृतक रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई है और गिरफ्तार आरोपी आयुष तायल रंजनगांव है, जो MIDC कंपनी में वरिष्ठ कार्मचारी हैं।

    पुलिस ने बताया कि आयुष ने रात करीब 1 बजे मुंधवा इलाके में ताड़ीगुट्टा में एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे 3 लोग घायल हो गए। इसके बाद उसने रऊफ की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    कार्रवाई

    पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा

    पुलिस ने बताया कि आरोपी आयुष कथित रूप से नशे में था और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज देखी तो कार नंबर के आधार पर आरोपी का पता चल गया।

    पुलिस ने बताया कि सुबह आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसके नशे में होने की पुष्टि के लिए उसका मेडिकल भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की र्कारवाई की जाएगी।

    जानकारी

    आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मामला

    पुलिस ने बताया कि आयुष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 281 (तेजी से वाहन चलाना), 125 (A), 132, 119 और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुनरावृत्ति

    पुणे में मई में भी हुई थी ऐसी ही वारदात

    पुणे में हिट एंड रन का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में रात ढाई बजे पोर्शे कार चला रहे एक नाबालिग ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मामले में नाबालिग आरोपी को कोर्ट ने सिर्फ निबंध लिखने की सजा के साथ 15 घंटे में जमानत दे दी, जिसका खूब विरोध हुआ। इसके बाद आरोपी की जमानत रद्द हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पुणे
    दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: गणपति कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देने पर भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, क्या कहा था? भाजपा विधायक
    महाराष्ट्र में स्थित हैं ये 5 सुंदर और कम प्रचलित झरने, एक बार जरूर देखने जाएं यात्रा
    पुणे: EY कंपनी में काम करने वाली युवती की मौत, मां ने काम का दबाव बताया कारण पुणे
    पुणे में EY इंडिया की महिला कर्मचारी की मौत का मामला, केंद्र सरकार की जांच शुरू केंद्र सरकार

    पुणे

    पुणे पोर्शे हादसा: बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी किशोर को दी जमानत, चाची के साथ रहेगा  बॉम्बे हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र: पुणे के डॉक्टर और बेटी में जीका वायरस की पुष्टि, हालात स्थिर महाराष्ट्र
    पुणे पोर्शे हादसा: नाबालिग आरोपी की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पुणे पुलिस, मंजूरी मिली महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: झरने में परिवार के बहने के बाद सख्त नियम लागू, बंद होंगे खतरनाक पर्यटन स्थल महाराष्ट्र

    दुर्घटना

    मोरबी पुल हादसा: मरने वालों की संख्या 141 हुई, जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित गुजरात
    मोरबी हादसा: बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और अनुमति के जनता के लिए खोला गया था पुल गुजरात
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिकनिक से लौट रहे छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत मुंबई
    मणिपुरः स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से अधिक छात्रों की मौत की आशंका मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025