गुरुग्राम में पार्किंग विवाद में सेवानितृत्त वायुसेना अधिकारी पर जानलेवा हमला
भारतीय वायुसेना के सेवानितृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम के मैग्नम ग्लोबल पार्क में 10 सितंबर को पार्किंग विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक पार्किंग अटेंडेंट ने उन्हें एक मोटी रॉड से मारा, जिससे उनके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि गुप्ता 1999 के वायुसेन के 'ऑप सफेद सागर' का हिस्सा थे।
गुप्ता ने की CCTV फुटेज की जांच की मांग
गुप्ता ने बताया कि घटना के दौरान सिर्फ एक शेफ उनकी मदद के लिए आगे आया, जबकि बाकी स्टाफ उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाया। वह अब इस मामले की ठीक से जांच करवाने पर जोर दे रहे हैं और पुलिस से CCTV फुटेज जांचने के साथ-साथ गवाहों से भी बात करने के लिए कहा है। गुप्ता ने पुलिस के देर से कार्रवाई करने पर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल की रिपोर्ट में उनकी कोहनी में हुए फ्रैक्चर का जिक्र तक नहीं था, जबकि इसके लिए सर्जरी की जरूरत थी।