दिल्ली में मतदाता सूची के SIR पर हंगामा, हिरासत में लिए गए 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्र
देश
दिल्ली में रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रहे कम से कम 100 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्र संगठन दिशा ने इस प्रदर्शन का आयोजन किया था। यह मार्च मिंटो रोड से शुरू होकर कनॉट प्लेस तक जाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिंटो रोड पर ही रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया।
दिशा ने की SIR रद्द करने की मांग
दिशा ने SIR की इस प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि SIR प्रक्रिया में काफी अनियमितता रही है, जिसके कारण लाखों पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। पुलिस ने छात्रों को मिंटो रोड पर ही रोक दिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया।