AHSEC 12वीं रिजल्ट: 3 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! जानें कब और कहां देखें परिणाम
असम बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे बस कुछ ही दिनों में आने वाले हैं। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) जल्द ही इनकी आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा करेगा। इस साल 3 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने मार्च में ये परीक्षा दी थी। अब सभी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्धा ऐप का इस्तेमाल करें
नतीजे जारी होते ही छात्र ahsec.assam.gov.in पर जा सकते हैं। वहां उन्हें 'HS फाइनल ईयर रिजल्ट 2026' का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपने प्रवेश पत्र से रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र कुछ अन्य वेबसाइट्स या उपलब्धा ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स पर छात्रों को डिजिटल मार्कशीट भी मिल जाएगी। अगर छात्र पहले से ही उपलब्धा ऐप डाउनलोड करके रखेंगे तो रिजल्ट देखना और भी आसान हो जाएगा।