NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम: नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, तालाब में कूदकर दी जान
    अगली खबर
    असम: नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, तालाब में कूदकर दी जान
    असम गैंगरेप के आरोपी ने तालाब में कूदकर जान दे दी है

    असम: नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, तालाब में कूदकर दी जान

    लेखन आबिद खान
    Aug 24, 2024
    09:22 am

    क्या है खबर?

    असम के नागांव जिले के धींग में एक 14 साल की लड़की से 3 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की मौत हो गई है।

    आज सुबह आरोपी को पुलिस घटनास्थल पर ले गई थी। इस दौरान वो पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूद गया।

    पुलिस ने करीब 2 घंटे की तलाशी के बाद उसका शव बरामद कर लिया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    सीन रिक्रिएट

    सीन रिक्रिएट करने के लिए ले गई थी पुलिस

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम को पुलिस ने 23 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

    नागांव के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वप्ननील डेका ने कहा, "आरोपी को आज सुबह 3:30 बजे घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 2 घंटे बाद आरोपी का शव तालाब से बरामद किया गया।"

    गैंगरेप 

    ट्यूशन से लौट रही नाबालिग से हुआ था गैंगरेप

    नागांव के ढिंग में 22 अगस्त की शाम 14 साल की लड़की से 3 लोगों ने बलात्कार किया था। पीड़िता साइकिल से ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान 3 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और लड़की को बेहोश अवस्था में छोड़कर भाग गए।

    एक राहगीर ने लड़की को देखा और लोगों को सूचना दी। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री 

    मुख्यमंत्री ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, 'धींग में एक नाबालिग के साथ हुई भयावह घटना मानवता के खिलाफ अपराध है और इसने हम सबकी अंतरात्मा को झकझोर दिया है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाएंगे। मैंने असम पुलिस के पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर जाकर ऐसे राक्षसों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अपराधियों को कानून छोड़ेगा नहीं।'

    प्रदर्शन

    घटना के खिलाफ हुए थे प्रदर्शन

    घटना के विरोध में असम में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। स्थानीय लोग अभी भी इस घटना को लेकर इलाके में प्रदर्शन कर रहे हैं।

    विभिन्न संगठनों और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। लोगों ने पुलिस को 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी।

    बताया जा रहा है कि एक आरोपी की मौत के बाद 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    रेप
    हिमंत बिस्वा सरमा

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    असम

    क्या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा कर रही असम सरकार?  राहुल गांधी
    असम: राहुल गांधी की यात्रा में पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, मुख्यमंत्री का FIR का आदेश  राहुल गांधी
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की धमकी, लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे राहुल गांधी
    केरल: कई दिनों से भूख से परेशान शख्स खाने लगा बिल्ली का मांस केरल

    रेप

    कौन है यूट्यूबर रोबिन अग्रवाल जिंदल उर्फ 'ओए इंदौरी', जिस पर दर्ज हुआ रेप का मामला?  यूट्यूब
    छत्तीसगढ़: 16 साल की लड़की खरीदकर पति और ससुर ने किया रेप, अब घर लौटी छत्तीसगढ़
    महाराष्ट्र: नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार, अकेले होने पर उठाता था फायदा महाराष्ट्र
    नोएडा: नौकरी के बहाने बुलाकर शॉपिंग मॉल की पार्किंग में युवती से गैंगरेप; 3 आरोपी गिरफ्तार नोएडा

    हिमंत बिस्वा सरमा

    असम: रैगिंग से बचने लिए हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र, मुख्यमंत्री ने की अपील असम
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    असम: 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर होगा POCSO का केस असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025