असम में लापता सुखोई-30 लड़ाकू विमान का पता चला, विमान में सवार 2 पायलट की मौत
क्या है खबर?
असम में गुरुवार देर शाम को लापता हुए भारतीय वायुसेना (IAF) के सुखोई-30 लड़ाकू विमान का पता चल गया है। वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। IAF ने शुक्रवार सुबह बताया कि रात भर चले खोज और बचाव अभियान में विमान में सवार दोनों पायलट की मौत की जानकारी मिली है। विमान में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर सवार थे, जिनकी मौत हो गई है। मौके पर वायुसेना के अधिकारी मौजूद हैं।
गायब
कल रात गायब हुआ था विमान
कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान लापता हो गया था। विमान ने जोरहाट से उड़ान भरी थी और शाम लगभग 7 बजे चोकीहोला के पास निलिप ब्लॉक की पहाड़ियों में रडार से गायब हो गया। स्थानीय निवासियों ने शाम को पहाड़ियों पर तेज धमाके की आवाज सुनी थी। हालांकि, तब तक कोई तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आया था। घटना के बाद मौके पर बचाव और खोज अभियान शुरू किया गया था।
ट्विटर पोस्ट
वायुसेना ने जारी की सूचना
IAF acknowledges the loss of Sqn Ldr Anuj and Flt Lt Purvesh Duragkar, who sustained fatal injuries in the Su-30 crash. All personnel of the IAF express sincere condolences, and stand firmly with the bereaved family in this time of grief.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/zUtfUJ2ewr
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 6, 2026