Page Loader
असम: होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बिकेगा गोमांस, सरकार ने प्रतिबंध लगाया
असम सरकार ने गोमांस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है

असम: होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बिकेगा गोमांस, सरकार ने प्रतिबंध लगाया

लेखन आबिद खान
Dec 04, 2024
07:29 pm

क्या है खबर?

असम में होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस के बिकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "आज असम मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।" फैसले पर असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, "मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करें या पाकिस्तान में जाकर बस जाएं।"

बयान

क्या बोले मुख्यमंत्री?

सरमा ने कहा, "हमने फैसला लिया है कि किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा और साथ ही इसे किसी सार्वजनिक स्थान सा सार्वजनिक समारोह में भी नहीं परोसा जाएगा। हमने आज से पूरी तरह से फैसला लिया है कि गोमांस की खपत को रोकना है। पहले हमारा निर्णय मंदिरों के पास गोमांस खाने को बंद करने का था, लेकिन अब हमने इसे पूरे राज्य में विस्तारित कर दिया है।"

आरोप

कांग्रेस ने लगाए थे गोमांस बांटने का आरोप

दरअसल, असम की मुस्लिम बहुल सामगुरी सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। 23 नवंबर को कांग्रेस की हार के बाद सांसद रकीबुल हुसैन ने भाजपा पर गोमांस बांटने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सरमा ने कहा था कि अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं।