नवी मुंबई में ASI की आत्महत्या से सनसनी, वीडियो में DCP-ACP समेत 3 पर लगाए गंभीर आरोप
देश
नवी मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात 56 साल के असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने ऐरोली के एक लॉज में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने एक DCP, एक ACP और एक हेड क्लर्क समेत 3 पुलिसकर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में ASI ने कमिश्नर मिलिंद भारंबे से अपील की है कि वे इस मामले में दखल दें और उन्हें न्याय दिलवाएं।
कमिश्नर भारंबे ने मामले की पुष्टि की, नोट की तलाश जारी
कमिश्नर मिलिंद भारंबे ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस नोट की तलाश कर रही है जिसका जिक्र अधिकारी ने अपने वीडियो में किया था। कमिश्नर ने कहा कि इस चिट्ठी को ढूंढ निकालना उनकी पहली प्राथमिकता है, क्योंकि इसी से आगे की जांच की दिशा तय होगी।