नासिक: अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत, 'हादसे' पर उठे सवाल
देश
शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और नाशिक के धर्मगुरु अशोक खरात के खास सहयोगी डॉ. जितेंद्र शेलके की शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के वक्त उनकी पत्नी और बेटा भी उनके साथ थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।
शिवनिका ट्रस्ट के जमीन सौदे जांच के घेरे में
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शेलके का परिवार संभाजीनगर जा रहा था। डॉ. शेलके की ट्रस्ट के जमीन सौदों में अहम भूमिका थी। ये सौदे अशोक खरात पर लगे आरोपों के चलते पहले से ही जांच के घेरे में हैं। खबर फैलते ही, शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे ने खरात से जुड़े लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई। सुषमा अंधारे ने इस घटना को 'चौंकाने वाला' बताया और कहा कि पहले भी यह आशंका जताई गई थी कि खरात या उनके करीबी साथियों को खतरा हो सकता है।