असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) ने अगले साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कक्षा 10 (HSLC) की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेंगी, जिनकी शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से होगी।
वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 5 अप्रैल तक होंगी।
सुबह और दोपहर की पाली में होंगी परीक्षाएं
HSLC और HS, दोनों ही परीक्षाएं 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी तय हो गई हैं। 50 नंबर वाले स्किल सब्जेक्ट्स के प्रैक्टिकल 18 से 24 जनवरी के बीच होंगे, जबकि 30 नंबर वाले विषयों के प्रैक्टिकल 27 से 30 जनवरी तक लिए जाएंगे। पूरा टाइमटेबल और बाकी अहम जानकारी के लिए छात्र site.sebaonline.org या ahsec.assam.gov.in पर जा सकते हैं