Loading...
फिलीपींस में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप समेत कई बड़े नेता लेंगे हिस्सा
फिलीपींस में 49वां आसियान शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है

फिलीपींस में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप समेत कई बड़े नेता लेंगे हिस्सा

लेखन आबिद खान
Nov 15, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

फिलीपींस के मनीला में आज से आसियान देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस दौरान कई बड़े नेता व्यापार, सुरक्षा और मौजूदा ऊर्जा संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 16 से 18 नवंबर तक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके अलावा अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के भी सम्मलेन में शामिल होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ईस्ट एशिया सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 23वें आसियान-भारत सम्मेलन और आसियान की अगुवाई में 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में भाग लेंगे।

भारत के सचिव (पूर्व) सुरेंद्र टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित रात्रिभोज से शुरू होगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

अध्यक्षता

आसियान की अध्यक्षता फिलीपींस के पास

फिलीपींस 49वें आसियान शिखर सम्मेलन और संगठन की अध्यक्षता कर रहा है। राजधानी मनीला में संगठन से जुड़ी बैठकें शुरू हो गई हैं।

इस साल सम्मेलन का विषय है 'हमारा भविष्य, मिलकर संवारना'। आसियान सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेता क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उद्घाटन समारोह में आसियान के लोगो का अनावरण किया गया और पूर्वी तिमोर का आसियान के 11वें सदस्य देश के रूप में स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENT

क्वॉड

सम्मेलन के दौरान क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

खबर है कि आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान ही क्वाड देशों में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं का शिखर सम्मेलन भी हो सकता है।

अमेरिका इस बैठक को आसियान सम्मेलन के इतर कराने की औपचारिक व्यवस्था पर काम कर रहा है।

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डायलन जॉनसन ने कहा, 'हम अगले सप्ताह आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान क्वॉड नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित करने की औपचारिक व्यवस्था करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'

ADVERTISEMENT

आसियान

क्या है आसियान?s

आसियान की स्थापना 1967 में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने की थी। ये एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका दक्षिण-पूर्व एशिया में आर्थिक स्थिरता, सहयोग, शांति, सुरक्षा और व्यापार को बढ़ाना है।

फिलहाल आसियान में 11 देश शामिल हैं। 1992 में भारत इस समूह का 'क्षेत्रीय वार्ता साझेदार' और 1995 में 'वार्ता साझेदार' बना।

इसके शिखर सम्मेलनों में भारतीय प्रधानमंत्री हिस्सा लेते रहे हैं और ये भारत के अहम व्यापारिक साझेदारों में से है।

ADVERTISEMENT