NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, अब CVC ने दिए 'शीशमहल' की जांच के आदेश
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, अब CVC ने दिए 'शीशमहल' की जांच के आदेश
    दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई है

    अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, अब CVC ने दिए 'शीशमहल' की जांच के आदेश

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 15, 2025
    12:09 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं।

    केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने भाजपा की ओर से केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास यानी 'शीशमहल' के रिनोवेशन पर किए गए खर्च को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

    इस मामले में नवंबर 2024 से ही CVC के आदेश पर जांच चल रही थी। अब केजरीवाल पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

    आदेश

    CVC ने CPWD को दिए विस्तृत जांच के आदेश

    CVC ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को उन आरोपों की विस्तृत जांच करने के लिए कहा है, जिनमें कहा गया है कि 40,000 वर्ग गज (करीब 8 एकड़) जमीन में आलीशान बंगले (शीशमहल) के निर्माण में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन किया गया है।

    बता दें कि इस मामले में पहली बार 14 अक्टूबर, 2024 को भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने CVC में शिकायत दी थी। उसके बाद CVC ने CPWD को प्राथमिक जांच के आदेश दिए थे।

    आरोप

    क्या है केजरीवाल पर आरोप?

    CVC को दी गई शिकायत में गुप्ता ने आरोप लगाया था कि राजपुर रोड पर प्लाॅट नंबर 45, 47 और 2 बंगले 8-A और 8-B को ध्वस्त कर दिया गया और नया आवास बनाया गया।

    गुप्ता का आरोप था कि केजरीवाल ने करदाताओं के करोड़ों रुपये को अपने आवास की लग्जरी सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च किया और वह भी उचित सीमा से कही अधिक था।

    इस मामले में CVC ने 15 फरवरी को विस्तृत जांच करने का आदेश दे दिए।

    जांच

    CBI भी कर चुका है जांच

    एक साल पहले सितंबर 2023 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी इस मामले पर प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसके महीनों बाद गृह मंत्रालय ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को बंगले के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं और उल्लंघनों की विशेष ऑडिट करने के लिए कहा था।

    पिछले साल 16 अक्टूबर को CVC ने भी मामले में आगे की जांच के लिए शिकायत दर्ज की थी। इससे केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी समाचार
    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अरविंद केजरीवाल

    #NewsBytesExplainer: दिल्ली विधानसभा चुनावों में झुग्गी-झोपड़ी के मतदाता कितने अहम?  दिल्ली
    दिल्ली में अब किराएदारों को मुफ्त मिलेगी बिजली-पानी की सुविधा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान दिल्ली
    दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन चाहती थी कांग्रेस आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया, बोले- ये लोग झुग्गीवालों को निगल जाएंगे आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    मुख्यमंत्री आतिशी और उनके समर्थकों के खिलाफ 2 अलग-अलग आमले दर्ज, पुलिस से मारपीट का आरोप आतिशी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सभी 70 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, जानिए जरूरी बातें दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा का दावा- फर्जी मतदान हो रहा, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के आसार, AAP की सीटें घटने का अनुमान दिल्ली

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग

    बीते 5 सालों में मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और सजावट पर 100 करोड़ खर्च दिल्ली
    टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड करेगी नए संसद भवन का निर्माण, 861.90 करोड़ रुपये में मिला कॉन्ट्रेक्ट भारत की खबरें
    सेंट्रल विस्टा परियोजना: दिल्ली सरकार ने नए PMO के लिए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव को मंजूरी दी दिल्ली
    दिल्ली: कर्तव्य पथ पर मौजूद 100 साल पुराने पेड़ों से जामुन तोड़ने के लिए लगेगी बोली दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025